Tik-Tok ऐप को बैन करने की मांग,वीडियो से मचा बवाल
TikTok ऐप को बैन करने की मांग क्रिएटर फैजल सिद्दीकी का वीडियो वायरल शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok और यूट्यूब यूजर्स के बीच नोंक झोंक पिछले कुछ दिनों से शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok और यूट्यूब यूजर्स के बीच काफी नोंक-झोंक चल रही है. इस बीच इंडियन नेटिजन्स टिकटॉक कंटेंट क्रिएटर फैजल सिद्दीकी का वीडियो वायरल होने के बाद इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं. दरअसल, टिकटॉकर द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो एसिड अटैक का समर्थन करने वाला पाया गया है. वीडियो क्रिएटर फैजल सिद्दीकी के टिकटॉक पर 13 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. टिकटॉकर ने ऐसा वीडियो बनाया था, जिसे कथित तौर पर एसिड अटैक का समर्थन करने वाला बताया गया है. इसमें फैजल लिक्विड से भरा एक ग्लास लेते हैं और इसे अपनी गर्लफ्रेंड पर डाल देते हैं. वीडियो के अंत में लड़की के चेहरे पर निशान दिखाई देने लगता है. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सोमवार को कहा कि उसने TikTok को एक वीडियो के बारे में लिखा है, जिसमें प्लेटफॉर्म के एक यूजर ने कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ एसिड अटैक और अपराध को ग्लोरीफाई किया गया है. आपको बता दें टिकटॉक के ऐसे...

Comments
Post a Comment